" आपका ज्योतिष एवं वास्तु से सम्बंधित इस ब्लॉग पर स्वागत है - " आचार्य रंजन

LATEST:

Tuesday, October 27, 2009

~ देव -पूजन Tips......देवताओं पर पुष्प चढाने एवं उतारने कि विधि -


** पुष्प  चढाने  कि  विधि  **

 *   फूल , फल  और  पत्ते   जैसे  उगते  हैं ,  वैसे  ही  इन्हें  चढाना  चाहिए .  इनका  उत्पन्न   होते  समय  मुख  ऊपर  कि  ओर  होता  है , अतः  चढाते  समय  इनका  मुख  ऊपर  कि  ओर  ही रखना  चाहिए  , इनका  मुख  कदापि  नीचे  कि ओर  न  रखें ....

*    दूर्वा   एवं  तुलसी-दल   को अपनी  ओर  ही रखना चाहिए .....
*    बिल्व-पत्र  को  सदैव   नीचे कि  ओर  मुख  कर  चढाना  चाहिए( इससे  भिन्न  पत्तियों   को  ऊपर या  नीचे  कि  ओर  मुख  कर दोनों   तरह  से  चढाया  जा  सकता  है )...
*  पुष्प   हमेशा  दाहिने  हाथ  कि  करतल  को  उत्तान   कर  मध्यमा  ,  अनामिका   और  अंगूठे   कि   सहायता   से   फूल   चढाना  चाहिए  ....
**  पुष्प   उतारने  कि  विधि  **
*  चढ़े  हुए   फूल  को  अंगूठे   और  तर्जनी   कि  सहायता   से  उतारें  .....
- आचार्य  रंजन  , निदेशक  " महर्षि  भृगु   ज्योतिष  संस्थान , बेगुसराय "

3 comments:

  1. छोटी -छोटी जानकारी ........बड़े काम की ....................अच्छा प्रयास .....

    ReplyDelete
  2. शुक्रिया इस जानकारी के लिए

    ReplyDelete
  3. Kya aap batayege ki Anamika, trajani fingers konsi hoti hai?

    ReplyDelete

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails